नंद भवन को भूषण माई

नंददास

Pada 19

नंद भवन को भूषण माई । यशुदा को लाल, वीर हलधर को, राधारमण सदा सुखदाई ॥ इंद्र को इंद्र, देव देवन को, ब्रह्म को ब्रह्म, महा बलदाई । काल को काल, ईश ईशन को, वरुण को वरुण, महा बलजाई ॥ शिव को धन, संतन को सरबस, महिमा वेद पुराणन गाई । ‘नंददास’ को जीवन गिरिधर, गोकुल मंडन कुंवर कन्हाई ॥
प्रात समय श्री वल्ल्लभ सुत को